{"_id":"6a99e24b589765dd2c05378d","slug":"ballias-bally-lost-due-to-the-move-of-shiv-singh-of-kudni-kanpur-news-c-362-1-ka11003-155678-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुड़नी के शिव सिंह के दांव से बलिया का बल्ली चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुड़नी के शिव सिंह के दांव से बलिया का बल्ली चित
विज्ञापन
कानपुर। ड्योढ़ी घाट के प्राचीन मंदिर परिसर में बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। यहां देश के अलग अलग हिस्सों से नामी पहलवान आए और मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अयोध्या के नागेंद्र दास ने हरियाणा के शमशेर को हराकर बाजी मारी। दिल्ली के राजवीर ने प्रयागराज के कमल को शिकस्त दी, जबकि तीसरे मुकाबले में कुड़नी के शिव सिंह ने बलिया के बल्ली को धूल चटाई।
शहर के संजू पहलवान, हरिद्वार से राहुल और श्रीराम सजीवन समेत विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संरक्षक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्रा, ग्राम प्रधान सीतेश मिश्र, पंकज मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, सुमित पांडेय, विजय द्विवेदी, करुणा शंकर, कमल सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।