फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bajrang Dal workers demanded the arrest of the murderer.

Kanpur News: बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने की हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers demanded the arrest of the murderer.
कानपुर। प्रेम विवाह के तीन माह बाद पत्नी की हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंगदल कार्यकर्ता शुक्रवार को डीसीपी वेस्ट से मिले। उन्होंने थानेदार पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। शताब्दीनगर स्थित रामगंगा इनक्लेव की तीसरी मंजिल पर किराये पर रहने वाली दीपिका सैनी (27) का शव बीते दिनों कमरे में पड़ा मिला था। दीपिका ने अक्तूबर 2025 में शोएब खान उर्फ सौरभ से प्रेम विवाह किया था। महिला की मौत की सूचना पर पड़ोसियों ने दीपिका की बर्रा आठ में रहने वाली मां चित्रा को सूचना दी। उन्होंने शोएब के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बजरंग दल कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी ने डीसीपी से कहा कि मामले में थानेदार लापरवाही बरत रहे हैं। आरोपी के कमरे में बांका मिला था। जिसे पुलिस ने कार्रवाई में शामिल नहीं किया। डीसीपी एसएन कासिम आब्दी ने कहा कि शोएब की तलाश में तीन टीमें लगाई गईं हैं। फुटेज भी देखे जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed