फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bahan hogi teri film protest in farrukhabad

‘बहन होगी तेरी’ को लेकर जबरदस्त आक्रोश

Fri, 02 Jun 2017 08:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
bahan hogi teri film protest in farrukhabad
डेमो पिक
भारतीय संस्कृति और सभ्यता से खिलवाड़ होने की बात कहते हुए बहुजन क्रांति पार्टी की महिलाओं ने बॉलीवुड फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का जबरदस्त विरोध जताया। लोगों का आक्रोश इतना जबरदस्त था कि फिल्म के पोस्टर को आग के हवाले कर दिया और रिलीज रोकने की मांग तक कर डाली। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में गुरुवार को बहन होगी तेरी फिल्ट के टाइटल के विरोध में  बहुजन क्रांति पार्टी के पदाधिकारियों और महिलाओं ने अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन किया। पोस्टर में आग लगा दी और फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन


बहुजन क्रांति पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी के नेतृत्व में  महिलाओं ने बहन होगी फिल्ट के टाइटल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि समाज के लोग ऐसी फिल्मों से अपने पुत्र और पुत्रियों को दूर रखें जो भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से खिलवाड़ करती हाें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति में लड़की पूरे गांव क्षेत्र की बेटी होती है। बहन होगी तेरी फिल्म को देखने के बाद युवा वर्ग गलत कार्यों की प्रेरणा लेगा। इससे आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिलेगा। सामाजिक रिश्तों में गिरावट आएगी। इस कारण फिल्म के रिलीज पर रोक लगाई जाए।  इस दौरान राजकुमारी, रिंकी, कल्पना, चंद्रभान, सुमन, पिंकी, गुड्डी, रानी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।

इससे पहले फिल्म बहन होगी तेरी के एक पोस्टर को लेकर डायरेक्टर अजय कुमार पन्नालाल और प्रोड्यूसर टोनी डिसूजा को अरेस्ट कर लिया गया था। जालधंर के एक कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों को जमानत मिल गई। जालधंर के रहने वाले एक शख्स ने फिल्म के एक पोस्टर को लेकर दोनों पर आरोप लगाया था कि इस पोस्टर के जरिए इन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

दरअसल, इस पोस्टर में राजकुमार राव भगवान शिव के रुप मोटरसाइकिल पर बैठ नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया था लेकिन उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल भी नहीं था। हमारी फिल्म में ईश्वर की निंदा नहीं की गई है।

अगर हमने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो उसके लिए माफी मांगता हूं। बता दें कि राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म श्रुति हासन और गौतम गुलाटी भी दिखाई देंगे। बहन होगी तेरी 9 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ राब्ता भी रिलीज होगी जिसमें राजकुमार राव महत्वपूर्ण भूमिका में दिखााई देने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed