फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bad work with a boy

स्कूल हॉस्टल में सीनियरों ने किया जूनियर से कुकर्म

Fri, 26 Feb 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bad work with a boy
 विष्णुपुरी के एक नामी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहे सातवीं के छात्र के साथ 12 वीं के चार छात्रों ने कुकर्म किया। पीड़ित की हालत बिगड़ने पर उसे बिरहाना रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से परिजन गुरुवार देर शाम उसे डिस्चार्ज करा कर फर्रुखाबाद उसके घर ले गए।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि वे शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। थाना नवाबगंज के विष्णुपुरी के एक आवासीय स्कूल में यूपी बोर्ड के हिंदी-अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। हॉस्टल के कारण बाहरी जिलों के छात्र भी यहां रहकर पढ़ते हैं। फर्रुखाबाद जिले के एक बड़े अफसर के ड्राइवर का बेटा भी यहां सातवीं का छात्र है और हॉस्टल में रहता है।
विज्ञापन


छात्र ने बताया कि शनिवार की रात 12 वीं कक्षा के चार छात्र उसके हॉस्टल के कमरे में आए और डरा धमकाकर कुकर्म किया। मुंह न खोलने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित छात्र ने वार्डन से शिकायत की, पर वार्डन ने छात्र को चुप रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार और सोमवार की छुट्टी के बाद जब मंगलवार को स्कूल खुला तो तबियत बिगड़ने से पीड़ित छात्र कक्षा में नहीं गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधक तक मामला पहुंचा। प्रबंधन ने भी पीड़ित का इलाज के बजाय मामले को दबाया। छात्र की हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने उसे बिरहाना रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती कराकर छात्र के परिवार को जानकारी दी गई।

पीड़ित के बहनोई ने बताया कि परिवार को बताया गया कि खेलने के दौरान शरीर के पिछले हिस्से में सरिया लगने से चोट लग गई। बच्चे को धमकाकर मुंह बंद रखने को कहा गया लेकिन सच्चाई सामने आने पर दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो रही है। दूसरी ओर स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि खेल के दौरान बच्चे को चोट लग गई थी जिसका इलाज बिरहाना रोड के एक अस्पताल में हो रहा है।


चार छात्रों को स्कूल से निकाला गया है। वहीं इंस्पेक्टर नवाबगंज प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed