{"_id":"5bedab51bdec2269807e0ed4","slug":"bad-comment-on-akhilesh-yadav-and-dimple-yadav-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कुराते हुए नारेबाजी-प्रदर्शनः सोशल मीडिया पर अखिलेश-डिंपल पर टिप्पणी से कुछ ऐसे 'भड़के सपाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्कुराते हुए नारेबाजी-प्रदर्शनः सोशल मीडिया पर अखिलेश-डिंपल पर टिप्पणी से कुछ ऐसे 'भड़के सपाई'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मुुस्कुराते हुए नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय से बाहर निकलते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश-डिंपल पर टिप्पणी से नाराज सपाइयों ने गुरुवार को कन्नौज के एसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता मुस्कुराते हुए नारेबाजी करते हुए देखे गए। सपा नेता नवाब सिंह यादव व तत्कालीन जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा के नेतृत्व में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को संबोधित ज्ञापन सदर सीओ श्रीकांत प्रजापति को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा कि रविवार को सोशल साइट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की गई। मामले मेें मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सपाइयों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मांगों को लेकर एसपी कार्यालय के सामने सपाइयों ने जैसे ही प्रदर्शन शुरू किया, मौके पर मौजूद सदर सीओ श्रीकांत प्रजापति ने उन्हें हटा दिया। इसके बाद सपाई कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच कुछ सपाईयों को न जाने किस बात पर हंसी आ रही थी। मुस्कुराते हुए सपा कार्यकर्ता अपनी तस्वीरें मीडिया के कैमरों के सामने कैद करा रहे थे।
वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे महिलाओं में आक्रोश है। यदि जल्द कार्रवाई न की गई तो महिला कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करेंगी। इस मौके पर लालजी मिश्रा, नन्हू खान, रमेश यादव, अमित मिश्रा, संजय दुबे, इंद्रेश यादव, मूलचंद्र यादव, फरीद सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह यादव, राकेश यादव, राकेश कठेरिया, सोनू यादव, देवेश शर्मा, अजीत यादव, जीतू यादव, मूलचंद्र यादव, नितिन कुशवाह, रीना सिंह, कल्पना यादव, अंगूरी धारिया, रानी शर्मा, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।