फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Backflow from Rafaka Nala triggers a crisis in Awas Vikas.

Kanpur News: रफाका नाले के बैकफ्लो होने से आवास विकास में उफनाई आफत

Sun, 27 Sep 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Backflow from Rafaka Nala triggers a crisis in Awas Vikas.
आवास विकास में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से शनिवार को आवास विकास-3 में पनकी नहर के पास नाला ओवरफ्लो हो गया। इससे मोहल्ले की सड़कें जलमग्न हो गईं। रफाका नाले के बैक फ्लो होने से इस मोहल्ले का पानी का नहीं निकल सका। इस कारण आफत उफना गई। 40 से ज्यादा घरों में अधिक पानी घुसने से गृहस्थी भी खराब होने लगी है।
विज्ञापन

वार्ड-23 (आवास विकास-तीन) के पार्षद राम नारायण ने बताया कि पनकी नहर के समानांतर स्थित रफाका नाले से इस मोहल्ले के पीछे के इलाकों, आईआईटी से बारासिरोही तक का गंदा पानी निकलता है। पांडु नदी भी उफान पर है। आईआईटी, बारासिरोही की तरफ से तेजी से पानी आ रहा है। इसी वजह से आवास विकास-तीन में शिव मंदिर, ओम पार्टी लान, समर्पण हास्पिटल के आसपास नाले के किनारे और आसपास जलभराव है। उन्होंने नगर निगम जोन-छह के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी और अभियंत्रण विभाग के सुपरवाइजर को सूचना दी तो नालियों, गली पिटों की सफाई शुरू हुई।
विज्ञापन

विधायक नीलिमा कटियार ने मौके पर पहुंचकर डीएम, नगर आयुक्त को फोन कर समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। नहर से भी पानी ओवरफ्लो होकर आने की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर कार्रवाई करने के लिए कहा। पार्षद प्रतिनिधि चंदन गौतम ने बताया कि आवास विकास के सराय चौराहे के पास नाले के ऊपर मुर्गा मंडी है। इस वजह से नाला सफाई नहीं हो पाती है। यह नाला आईआईटी के पास रफाका नाले से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

नाला बैकफ्लो होने से आवास विकास-तीन में पानी आ रहा है। इससे वहां जलभराव हो गया है। पानी निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। नहर से पानी आने की बात पता चलने पर सिंचाई विभाग से भी ओवरफ्लो रोकने के लिए कहा गया है। -आरके सिंह, प्रभारी अभियंता, जोन - 6, नगर निगम







रतन आर्बिट अपार्टमेंट्स में घुसा पानी

इंदिरानगर के हालात भी बेहद खराब होते जा रहे हैं। अंडरग्राउंड नालों के ओवरफ्लो होने से पानी अब बिल्डिंगों और घरों में घुसने लगा है। ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के पीछे से आने वाला नाला ओवरफ्लो होने से पानी रतन आर्बिट अपार्टमेंट्स के अंदर तक पहुंच गया है। यहां के निवासियों ने इसका वीडियो भी वायरल किया है। यहां करीब दो से तीन हजार की आबादी जलभराव से प्रभावित है। बिल्डिंग, अपार्टमेंट और कॉलोनियों में पानी घुस चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed