फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babupurava's girl also trapped in Oman, further upset after mother's death, pleaded for help

ओमान में बाबूपुरवा की युवती भी फंसी, मां की मौत के बाद से परेशान, लगाई मदद की गुहार

Fri, 23 Oct 2020 12:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Oct 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Babupurava's girl also trapped in Oman, further upset after mother's death, pleaded for help
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कानपुर के बेकनगंज निवासी महिला की तरह बाबूपुरवा की भी एक युवती ओमान में फंस गई है। बुधवार को उसकी मां की मौत हो गई तो भी वह अपने देश नहीं लौट पा रही है। ओमान से किसी तरह पिछले महीने लौटकर आई महिला से गुरुवार को युवती ने फोन पर बात की और मदद मांगी।
विज्ञापन


इस पर महिला के बेटे ने दूतावास में संपर्क करने की सलाह दी है। बेकनगंज निवासी महिला पिछले साल नौकरी के लिए एक एजेंट के माध्यम से ओमान गई थीं। यहां पर उससे देह व्यापार कराने का प्रयास किया गया। तीन बार बेचा गया। बमुश्किल वह लौट सकी है। इस संबंध में एजेंट पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां के साथ बाबूपुरवा निवासी एक युवती भी काम करती थी। वह भी देश आना चाहती है। युवती का निकाह भी होने वाला है। मां की मौत की जानकारी के बाद से वह और परेशान है। फोन कर उसने मां को बताया है कि उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया है। कुछ कागज भी नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी मदद करेंगे
महिला के बेटे ने बताया कि मां को लाने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई थी, वही प्रक्रिया इस युवती को भी लाने में अपनाएंगे। उसके परिवार वाले साथ नहीं दे रहे हैं। इसलिए वह खुद प्रयास करेगा। उस परिवार से भी संपर्क करेगा, जहां युवती का निकाह होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed