{"_id":"5b65afed4f1c1b9b3e8b5208","slug":"babuli-kole-sought-ransom-rs-25-lakh-for-kidnapping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा बबुली कोल का आतंक, 'पुलिस नहीं छू पा रही डाकू की परछाई', अपहरण कर मांगी 25 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा बबुली कोल का आतंक, 'पुलिस नहीं छू पा रही डाकू की परछाई', अपहरण कर मांगी 25 लाख की फिरौती
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Aug 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
बबुली कोल गैंग ने अपहरण कर मांगी 25 लाख की फिरौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात डाकू बबुली कोल का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गैंग ने चित्रकूट जिले के सीमाक्षेत्र धारकुंडी के हरसेड़पुरवा में खेत के पास सो रहे किसान का अपहरण कर लिया। इसके बाद फोन कर उसके बेटों से 25 लाख की फिरौती मांग कर सनसनी फैला दी है। जानकारी होते ही आईजी, डीआईजी व एसपी ने अपहृत को छुड़ाने के लिए जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया है।
मारकुंडी थानाक्षेत्र की सीमा से सटे धारकुंडी थानाक्षेत्र मप्र झकौरा निवासी लालमन चौधरी उर्फ लल्लू प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात को घर से खाना खाने के बाद ढाई किमी दूर स्थित हरसेड़पुरवा में अपने ट्यूबवेल में सोने गया था। वहीं अपनी खेती की रखवाली भी करता था।

जंगल में रुपया पहुंचाने की बात कहकर फोन कट गया
बबुली कोल गैंग ने अपहरण कर मांगी 25 लाख की फिरौती
देर रात को साढ़े पांच लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग वहां आ धमका और अकेले सो रहे किसान का अपहरण कर लिया। इसके बाद किसान को मोबाइल समेत जंगल की ओर ले गए। अपहृत किसान के पुत्र वीरसेन व विजय ने बताया कि शनिवार की सुबह काफी देर तक जब उनके पिता खेत से गांव वाले घर नहीं आए तो वहां जाकर जानकारी की गई।
मौके पर वहां कोई नहीं मिला। जिससे आशंका हुई कि कहीं गए होंगे। दोपहर बाद पहले विजय के पास पिता के नंबर से फोन कर डाकुओं ने उसके पिता लालमन से बात कराई। लालमन ने कहा कि बेटा यह अपने को डाकू बबुली गैंग बता रहे हैं और 25 लाख रुपया मांग रहे हैं। जंगल में रुपया पहुंचाने की बात कहकर फोन कट गया।

डीआईजी व एसपी खुद भी आसपास के जंगलों में अपहृत व डकैतों की तलाश करते रहे
बबुली कोल गैंग ने अपहरण कर मांगी 25 लाख की फिरौती
इतना सुनते ही पूरे परिवार व गांव में सनसनी फैल गई। पूरा परिवार भयभीत हो गया। कुछ देर बाद ही अपहृत के बड़े पुत्र वीरसेन के पास फोन आया जिसमें कहा गया कि 25 लाख का इंतजाम कर अपने पिता को छुड़ा ले जाओ। भयभीत परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग भी चौकन्ना हो गया। रींवा आईजी उमेश जोगा, डीआईजी अविनाश शर्मा और सतना एसपी संतोष सिंह हरसेड़पुरवा पहुंचे।
अपहृत के पुत्रों से पूछताछ के बाद उन्हें सही सलामत छुड़ाने का आश्वासन दिया। आईजी रींवा ने बताया कि डकैतों द्वारा किसान को खेत के पास से अपहरण कर फिरौती मांगने की जानकारी है। पहले अपहृत को सही सलामत छुड़ाने के लिए भारी पुलिस बल जंगल में लगाया गया है। डीआईजी व एसपी खुद भी आसपास के जंगलों में अपहृत व डकैतों की तलाश करते रहे।