फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babu Jaishankar College overall champion of Intercollege athletics competition

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना उन्नाव का बाबू जयशंकर महाविद्यालय

Sun, 14 Oct 2018 04:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 04:32 PM IST
सार

- कानपुर यूनिवर्सिटी में चल रही अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन 
 

विज्ञापन
Babu Jaishankar College overall champion of Intercollege athletics competition
डेमो पिक

विस्तार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में चल रही अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन का खिताब सुमेरपुर उन्नाव के बाबू जयशंकर महाविद्यालय ने जीता। सभी 22 प्रतियोगिओं में सबसे ज्यादा विजेता इसी महाविद्यालय के छात्र रहे। रायबरेली का एफजी कॉलेज दूसरे नंबर पर रहा। तीसरे नंबर पर बैशवारा पीजी कॉलेज रायबरेली की टीम रही। शनिवार को समापन अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का 10 दिन का कैंप विश्वविद्यालय में होगा। इसमें खिलाड़ियों का चयन कर 25 से 29 नवंबर तक होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए मंगलौर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


ये रहे विजेता और उपविजेता
खेल                    विजेता            उपविजेता

बालक वर्ग
10 किमी पैदल चाल  सुनील सिंह        अनूप कुमार
10000 मीटर दौड़   अमरीश कुमार        विपिन कुमार
भाला फेंक             लवकेश सिंह            राजेश यादव
ट्रिपल जंप            द्रावेश कुमार            करुण शंकर
400 मीटर दौड़        संजय कुमार            श्रीकांत सिंह

बालिका वर्ग
5 किमी दौड़        निकिता सिंह            स्वाती कुमार
1500 मीटर        शीलू पांडेय            आकांक्षा कुशवाहा
10000 मीटर        लक्ष्मी                श्वेता पाल
जैवलीन थ्रो        सीता                    निशा सिंह
ट्रिपल जंप            सुमन राजपूत            प्रिंसी पाल
डिस्कस थ्रो        सोनिका                वंदना सिंह

भाई के सपनों को पूरा कर रहीं निधी
रायबरेली नयापुरवा निवासी किसान जगदीश की बेटी निधि ने बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भाई के सपने को पूरा करने का काम किया है। निधि ने बताया कि उसका भाई सर्वेश एथलेटिक्स का खिलाड़ी है। उसका सपना है कि मैं बड़े स्तर की खिलाड़ी बनूं। गांव में कोच न होने के कारण स्कूल के मैदान में ही अभ्यास करना शुरू कर दिया था। आज कई प्रदेश स्तरीय व महाविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने गांव का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


अच्छा कोच बनना मेरा सपना
रायबरेली के दयालपुर गांव निवासी राज मिस्त्री जिया लाल की पुत्री सीता ने बताया कि हम लोगों के गांव में कोच न मिलने के कारण खिलाड़ी अच्छी ट्रेनिंग नहीं कर पाते हैं। स्कूल में ही भाला फेंक का अभ्यास करती हूं। गांव के बच्चे भी कुछ कर सकते हैं, मगर सबसे बड़ी समस्या है कि उनका मनोबल बढ़ाने वाला कोई नहीं हैं, न ही कोई ट्रेनर है। मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनकर अपने गांव के बच्चों को ट्रेनिंग दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का नाम रोशन करना है
रायबरेली लालगंज निवासी सब्जी का ठेला लगाने वाले स्वयंभर सिंह के बेटे सुशील सिंह पिछले नौ साल से स्कूल में ही एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कभी किसी कोच के पास नहीं जा सके। दूसरे को देखकर अभ्यास किया करते हैं। सुशील ने कहा कि पिता ने बड़ी मुश्किलों से मुझे यहां तक पहुंचाया है, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर पिता का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed