फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babbar lion will be among the fountains in safari

Kanpur News: सफारी में फुव्वारों के बीच रहेंगे बब्बर शेर

Sat, 10 May 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Babbar lion will be among the fountains in safari
इटावा। सफारी पार्क में बब्बर शेरों को गर्मी से राहत देने के लिए फव्वारों के बीच (मिस्टी शॉवर) में रखा जाएगा। इससे शेरों को ठंडक का अहसास होगा और वे बीमार भी न होंगे।
विज्ञापन


सफारी प्रशासन ने अभी से ही शेरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सफारी के डायरेक्टर अनिल पटेल के अनुसार तेज गर्मी से शेरों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। यही कारण है कि इस बार सफारी में रह रहे सात शावक सहित कुल 22 बब्बर शेरों के लिए कूलर के साथ-साथ शॉवर की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए शेरों के बाड़े में पाइपलाइन बिछाई गई है। इस पाइपलाइन में स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। यह स्प्रिंकलर ऐसे होंगे जो बाड़े में पानी की फुहार छोडेंगे। यह एक घंटे में रुक रुककर कई बार फुहार करेंगे। इससे बाड़े का तापमान नियंत्रित रहेगा। फुहार इतनी हल्की होंगी कि बाड़ा गीला भी न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तापमान शेरों के लिए अनुकूल होता है। इसके साथ ही बाड़ों को ठंडा रखने के लिए कूलर भी लगा दिए गए हैं। इसके अलावा बाड़े की खिड़कियों पर खस के पर्दे लगाए गए हैं। बाहर बैठने के लिए फूस के छप्पर डाले गए हैं। डायरेक्टर ने बताया कि इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed