फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Baba was brutally beaten after being taken hostage in Fatehpur, angry Baba threatened to commit suicide

Fatehpur: संत के साथ दरिंदगी! बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, क्षुब्ध बाबा ने दी आत्महत्या की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 18 Mar 2023 07:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

बकेवर क्षेत्र में आई एक बारात में लड़की ने शादी से इनकार कर दूल्हे को वरमाला पहनाने से मना कर दिया। मंदिर के बाबा को इसका दोषी मान लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीट डाला। वहीं, मारपीट से क्षुब्ध बाबा ने आत्महत्या की धमकी दी है।

विज्ञापन
Baba was brutally beaten after being taken hostage in Fatehpur, angry Baba threatened to commit suicide
पीड़ित बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बकेवर कस्बे के बकेश्वर मंदिर के बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है। वे अपने साथ हुई मारपीट पर न्याय चाहते हैं। उन्होंने वीडियो में जिला प्रशासन समेत सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर प्रयागराज जाकर आत्महत्या की बात कही है।

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। 11 मार्च को दुल्हन ने जयमाला फेंककर शादी से इनकार कर दिया था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मंदिर के बाबा ज्ञानदत्त शुक्ला पर दुल्हन को बरगलाने का शक हुआ। बाबा को मंदिर से बंधक बनाकर ले गए और मारापीटा।
विज्ञापन

बाबा के आधे बाल तक मुड़वा दिए। यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना से क्षुब्द बाबा ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला है। ये तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबा कह रहे हैं कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। संत के साथ ऐसी घटना कष्टदायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
वे राजेश्वरानंद सरस्वती अखाड़े के संत हैं। उनके गुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज हैं। वीडियो के माध्यम से जिले के डीएम, एसपी सहित सूबे के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। न्याय नहीं मिलने पर प्रयागराज उच्च न्यायालय के सामने जहर खा कर आत्महत्या करने की बात कही है।

पुलिस बोली वीडियो संज्ञान में नहीं
उन्होंने कहा है कि न्याय न मिला, तो जीने का कोई मकसद नहीं है। वहीं, मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि संत ज्ञान दत्त शुक्ला की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed