फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Baba-grandson drowned in the drain when he went to cut the fodder in Jalaun

Jalaun: चारा काटने गए बाबा-नाती नाले में डूबे, देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान, गोताखोरों की टीम बुलाई गई

Wed, 21 Sep 2022 09:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Sep 2022 09:31 PM IST
सार

सिरसाकलार थाना क्षेत्र में तेज उफनते नाले में बाबा और नाती बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक तलाश करती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।

विज्ञापन
Baba-grandson drowned in the drain when he went to cut the fodder in Jalaun
रात में गांव में लोगों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गिगौरा निवासी बाबा और नाती तेज बारिश के कारण उफनते नाले में बह गए। यह घटना बुधवार दोपहर की है। दोनों दोपहर में खेत पर चारा काटने गए थे। शाम तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे, तो तलाश की गई।

विज्ञापन

लोगों ने खेत पर जाकर देखा, तो चारे की गठरी नाले के किनारे पड़ी थी। नाले में डूबने की आशंका पर लोगों ने पुलिस को फोन लगाया। पुलिस देर रात तक दोनों की तलाश करने में जुटी थी। बता दें कि पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। नालों में उफान के चलते सिरसाकलार क्षेत्र में दर्दनाक घटना हो गई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गिगौरा गांव निवासी विश्राम सिंह (90) बुधवार को दोपहर में अपने 15 वर्षीय नाती अभिषेक सिंह के साथ जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गांव के कुछ ही दूरी पर स्थित खेतों पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने चारा भी काट लिया था। सिरसाकलार थाना अध्यक्ष दिव्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लोग नाला पार करते समय बह गए। देर शाम तक दोनों जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजन जब नाले पर पहुंचे, तो वहां उन्हें चारे की गठरी मिली।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो थाना अध्यक्ष सिरसाकलार दिव्य प्रकाश तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही सीओ जालौन उमेश पांडे भी मौके पर पहुंच गए थे। रात में लगभग नौ बजे तक दोनों अधिकारी मौके पर ही जमे थे।

इसी बीच बारिश भी जारी थी। बारिश और अंधेरे के बीच ग्रामीण और पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटे हुए थे। गोताखोरों का भी इंतजाम करने की बात चल रही थी। पुलिस ने बताया कि अभिषेक कक्षा आठवीं का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed