फतेहपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाबा-पौत्र को रौंदा, परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम
अमौली थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस ने साइकिल सवार बाबा और पौत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस और चालक को पकड़ने की मांग पर करते हुए जाम लगा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के अमौली थाना क्षेत्र में साइकिल सवार बाबा और पौत्र को तेज रफ्तार बस ने रौंद डाला। मौके से चालक बस लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने मार्ग पर लकड़ियां डालकर यातायात बाधित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बस और चालक को पकड़ने की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
सूचना पर बिंदकी, जाफरगंज सर्किल सीओ और फोर्स पहुंचा है। इधर, जोनिहा चौकी पुलिस ने बस और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि चांदपुर थाना क्षेत्र के गोंदहा गांव निवासी छेदालाल उर्फ छेद्दू वर्मा (65) किसान थे। छेद्दू सुबह पौत्र अक्षय (7) पुत्र संजय को स्कूल सुपर मांटेसरी स्कूल, सठिगवां साइकिल से छोड़ने जा रहे थे। जहांनाबाद से जयरामनगर फतेहपुर जाने वाली बस ने सामने से साइकिल में टक्कर मार दी।
इससे साइकिल समेत बाबा और पौत्र रोड पर गिरे। तेज रफ्तार चालक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा देखकर आसपास गांव बुढ़ंदा, साल्हेपुर, रामपुर कुर्मी, गोंदहा, मकरंदीपुर के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। चालक और बस पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। रोड पर लकड़ी डालकर जाम लगा दिया।
थानाध्यक्ष किशन सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बिंदकी कोतवाली की जोनिहा चौकी में बस के बारे में सूचना दी। पुलिस ने चालक और बस पकड़ लिया। सीओ अनिल कुमार ने चालक और बस पकड़े जाने की जानकारी देकर ग्रामीणों को शांत कराया। कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।