फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   azam khan new controversy on muslims

आजम बोले- 'मैं बदजुबान हूं, क्योंकि मैं रात को रात कहता हूं'

Sat, 18 Feb 2017 06:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
azam khan new controversy on muslims
आजम खान (फाइल फोटो)
कबीना मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'यूपी का गोद लिया बेटा' बयान को लेकर उनपर तंज कसा। आजम ने कहा कि यूपी ने उन्हें गोद नहीं लिया बल्कि वह जबरन यूपी की गोद में बैठ गए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गुरुवार को हरदोई में एक रैली के दौरान कहा था कि कृष्ण यूपी में पैदा हुए और गुजरात में कर्मभूमि बनाई। मैं गुजरात में पैदा हुआ और यूपी ने मुझे गोद ले लिया। मैं ऐसा बेटा नहीं हूं कि जो माई-बाप की चिंता नहीं करेगा। गोद लिया हुआ बेटा यूपी की चिंता करेगा। आजम ने उनके इसी बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यूपी ने गोद नहीं लिया, बल्कि वह जबरदस्ती यूपी की गोद में बैठ गए हैं।
विज्ञापन


आजम ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उनपर आरोप मढ़ा कि वह कौम का वास्ता देकर मुसलमान वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की भाषा को गुंडों की भाषा करार देते हुए कहा कि उन्हें इसे सुधारने की जरूरत है। वहीं, अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों में पड़ने वाले आजम ने कहा, 'मैं बदजुबान हूं, क्योंकि मैं रात को रात कहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को आजम ने इलाहाबाद रैली में मुसलमानों के पास रोजगार न होने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'बादशाह (मोदी) अगर काम देता तो मुसलमान कम बच्चे पैदा करता। हमारे यहां (मुसलमानों की) आबादी ज्यादा हो जाती है और काम कम है, इसलिए बच्चे ज्यादा पैदा हो जाते हैं। मुसलमान खाली बैठेगा तो बच्चे ही पैदा करेगा। हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते हैं क्योंकि उनके पास रोजगार है।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed