फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayush became the fastest runner in 100 meters and Shobhit in 800 meters race.

Kanpur News: 100 मीटर में आयुष व 800 मीटर की दौड़ में शोभित बने सबसे तेज धावक

Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ayush became the fastest runner in 100 meters and Shobhit in 800 meters race.
कानपुर देहात। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा 2025 का आगाज किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सब जूनियर में बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में आयुष यादव व 800 मीटर की दौड़ में शोभित ने सबसे तेज धावक बनते हुए जीत को अपने नाम की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया। कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन में स्वस्थ शरीर, तेज दिमाग व सकारात्मक सोच का सबसे मजबूत आधार है। खेल संघर्ष, अनुशासन और टीम की भावना सिखाती है। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया, युवा शक्ति खेल शक्ति जैसे संकल्प और मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाएं आगे आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सब जूनियर में बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में साक्षी व 800 मीटर की दौड़ में लक्ष्मी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से सौरभ, 400 मीटर की दौड़ में नितिन पाल और 1500 मीटर की दौड़ में अंकित ने जीत दर्ज की। वहीं सीनियर वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में अंकित, 400 मीटर की दौड़ में शनि और 1500 मीटर की दौड़ में अजीत यादव प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीनियर वर्ग की कबड्डी में युवा शक्ति अभिराज अकबरपुर और फूलपुर मैथा की टीमें विजेता बनीं। इस दौरान सरैया विद्यालय के छात्रों द्वारा निकाला गया मार्चपास्ट आकर्षक का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता व उपविजेता को मेडल, ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन विष्णु मिश्र ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नैनसी कौशल, आरती देवी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रसूलाबाद हिमेंद्र गौतम, व्यायाम प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान किरण देवी, एसडीएम मैथा राजकुमार पांडेय, तहसीलदार सुनील कुमार, एडीओ संजय मिश्र, वीरेंद्र पाल, राजबाबू, गिरिश, मिथलेश, शेखर, हर्षित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed