फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayodhya Vande Bharat Express will run from four, 1128 seats in 16 coach train, fare is like this

Kanpur: अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चार से चलेगी, 16 कोच की ट्रेन मे 1128 सीटें, इस तरह है किराया

Mon, 01 Jan 2024 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:25 PM IST
सार

Kanpur News: इस ट्रेन में 1128 सीटें हैं। 16 कोच की ट्रेन में दो एक्जीक्यूटिव क्लास और 24 एसी चेयरकार हैं। कानपुर से अयोध्या जाने वाली ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास में 29 सीटें और चेयरकार में 346 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Vande Bharat Express will run from four, 1128 seats in 16 coach train, fare is like this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन तक नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस चार जनवरी से चलने लगेगी। यह ट्रेन कानपुर से दिल्ली 4:50 घंटे और कानपुर से अयोध्या 3:25 घंटे में पहुंचाएगी। बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी

विज्ञापन

अयोध्या वाया कानपुर सेंट्रल आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था। ट्रेन नंबर 22426 आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 11 बजे पहुंचकर 11:05 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

लखनऊ दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी, पांच मिनट रुकने के बाद दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। अयोध्या कैंट दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22425 अयोध्या कैंट से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। लखनऊ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। यहां से 5:20 बजे रवाना होने के बाद कानपुर सेंट्रल शाम 6:35 बजे आएगी। सेंट्रल से 6:40 बजे रवाना होगी और 11:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह है किराया
  •  एक्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया-कानपुर सेंट्रल से अयोध्या तक 1440 रुपये और चेयरकार का किराया 835 रुपये है।
  • कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार तक एक्जीक्यूटिव कोच का किराया 2270 रुपये और चेयरकार कार 1250 रुपये है।
  •  इस ट्रेन में 1128 सीटें हैं। 16 कोच की ट्रेन में दो एक्जीक्यूटिव क्लास और 24 एसी चेयरकार हैं।
  • कानपुर से अयोध्या जाने वाली ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास में 29 सीटें और चेयरकार में 346 सीटें खाली हैं। कानपुर से आनंद विहार जाने में एक्जीक्यूटिव में 35 और चेयरकार में 359 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed