फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्यूं हुई सॉफ्टवेयर aWhy was the murder of software engineer daughter-in-law, police is unable to solve the mysteryइंजीनियर बहू की हत्या, पुलिस नहीं सुलझा पा रही गुत्थी, नए विवेचक को मिली जांच

क्यूं हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू की हत्या, पुलिस नहीं सुलझा पा रही गुत्थी, नए विवेचक को मिली जांच

Sun, 10 Jan 2021 10:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Jan 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
क्यूं हुई सॉफ्टवेयर aWhy was the murder of software engineer daughter-in-law, police is unable to solve the mysteryइंजीनियर बहू की हत्या, पुलिस नहीं सुलझा पा रही गुत्थी, नए विवेचक को मिली जांच
आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आरजू हत्याकांड में नए विवेचक सीओ नजीराबाद ने शनिवार को नौबस्ता गौशाला डब्ल्यू-ब्लॉक स्थित घटना स्थल का मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों से पूरा घटनाक्रम पूछने के बाद सीओ लौट गए।
विज्ञापन


वहीं, अभी तक अन्य ससुरालीजनों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में आरजू के एमपी शहडोल निवासी पिता सोमवार को शहर में अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। आरजू के परिजनों की मांग पर डीआईजी ने विवेचना सीओ नजीराबाद संतोष सिंह को हस्तांतरित कर दी है।
विज्ञापन

क्यूं हुई सॉफ्टवेयर aWhy was the murder of software engineer daughter-in-law, police is unable to solve the mysteryइंजीनियर बहू की हत्या, पुलिस नहीं सुलझा पा रही गुत्थी, नए विवेचक को मिली जांच
पति के साथ आरजू गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विवेचक गोविंदनगर सीओ विकास पांडेय ने अभी तक की अपनी की हुई जांच की फाइल व फोरेंसिक रिपोर्ट भी उन्हें सौंप दी है। शनिवार को सीओ नजीराबाद नौबस्ता थाने की फोर्स के साथ आरजू की ससुराल माही अपार्टमेंट पहुंचे।

सीओ ने अमनदीप की मां पिंकी गुप्ता से घटना के दिन की पूरी दास्तां और दहेज के संबंध में जानकारी जुटाई। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हादसा या हत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है।

एसपी साउथ दीपक भूकर के अनुसार दहेज हत्या के मुकदमे पर फोरेंसिक रिपोर्ट का असर नहीं पड़ता है। रिपोर्ट में तथ्य दमदार होंगे तो विवेचक  अपनी रिपोर्ट में उनको इंगित करेंगे। उसकेआधार पर अन्य ससुरालीजनों की भूमिका तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed