फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Avnish Dixit, two lawyer are on the radar, the process of increasing the reward has also started

Avnish Dixit: जिसके चैंबर में हुई पॉवर ऑफ अटार्नी…वह और एक अन्य वकील रडार पर, इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू

Sun, 25 Aug 2024 08:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Aug 2024 08:59 AM IST
सार

Kanpur News: सिविल लाइंस की नजूल की जमीन पर कब्जे के प्रयास के मामले में अवनीश की मदद करने वाले दो अधिवक्ता पुलिस की रडार में हैं। वहीं, पुलिस ने भूमिगत आरोपियों के खिलाफ पूर्व में घोषित इनाम को 50 हजार रुपये करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Avnish Dixit, two lawyer are on the radar, the process of increasing the reward has also started
अवनीश दीक्षित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन पर कब्जे के प्रयास के मामले की जांच में जुटी पुलिस जल्द ही अवनीश गैंग के चार चार अन्य लोगों को आरोपी बना सकती है। इसमें दो अधिवक्ता और एक कारोबारी भी है। पुलिस को आशंका है कि जमीन कब्जाने में इन लोगों ने भी अवनीश की मदद की है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार नजूल की जमीन पर कब्जे के प्रयास के मामले में अवनीश सिर्फ मोहरा है। अवनीश से रिमांड पर हुई पूछताछ में पता चला है कि एक अधिवक्ता ने आरोपी जितेश झा की कंपनी श्री आनंदेश्वर एसोसिएट्स और हरेंद्र मसीह की संस्था यूनाइटेड फेलोशिप ऑफ क्रिश्चियन सर्विस के बीच लिखापढ़ी कराई थी।
विज्ञापन

साथ ही, अवनीश को की गई पॉवर ऑफ अटार्नी भी इसी अधिवक्ता ने कराई थी। अधिवक्ता खुद कंपनी में शामिल नहीं है, मगर अपने ड्राइवर और नौकर के नाम पर कंपनी में 15 और 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। इसके अलावा एक अन्य अधिवक्ता भी शामिल है, जो कब्जे के वक्त साथियों के साथ मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मामले में चारों का नाम शामिल करने की तैयारी
पुलिस के पहुंचते ही भाग निकला था। वहीं एक कारोबारी समेत दो अन्य की भूमिका भी सामने आई है। पर्दे की पीछे रहकर फंडिंग का काम यही करते थे। पुलिस ने चारों को सफीना जारी किया है। हालांकि कोई अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। लिहाजा पुलिस मुख्य मामले में चारों का नाम शामिल करने की तैयारी में है।

इनामी राशि बढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि भूमिगत आरोपियों के खिलाफ 25 हजार का इनाम पूर्व में घोषित हो चुका है। विवेचक ने इसे 50 हजार रुपये करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इनामी राशि बढ़ा दी जाएगी।

पुलिस ने तैयार की कारोबारी के करीबियों की सूची
सिविल लाइंस स्थित एक कारोबारी के घर भी पुलिस ने दबिश दी थी। इन्हीं कारोबारी के ऑफिस में आने जाने वाले, अवनीश और कारोबारी से जुड़े लगभग 12 लोगों के नाम भी पुलिस के पास आ चुके हैं। इस लिस्ट में कुछ शहर के नामचीन लोग भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed