फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Avnish Dixit case: Now a report of assault on the inspector has been filed against Avnish

Avnish Dixit case: अवनीश पर अब दरोगा से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

Sat, 07 Sep 2024 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Avnish Dixit case: Now a report of assault on the inspector has been filed against Avnish
अवनीश दीक्षित प्रकरण - फोटो : amar ujala
अवनीश दीक्षित के खिलाफ शनिवार को दरोगा से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट एकतानगर चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश मिश्रा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे अवनीश को पेशी पर लेकर कोर्ट गए थे। कोर्ट से 20 सितंबर की तारीख मिलने पर लौटते समय कॉरिडोर पर अवनीश ने उन्हें खींचते हुए गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


हमराही आशुतोष और अन्य पुलिसकर्मियों ने अलग किया। आरोप है कि अवनीश ने जान से मारने की धमकी दी। दरोगा का कहना है कि मारपीट के दौरान कंधे पर चोट आई है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर अवनीश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


कमलेश गिरोह के शातिरों को तलाश रही पुलिस
एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि कमलेश के साथी शानू लफ्फाज और मुशीर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी करने के बाद कमलेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, पुलिस ने कमलेश से जुड़े कुछ लोगों को चिह्नित किया है। हालांकि पुलिस ने इनका नाम नहीं खोला है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गिरोह के ये शातिर कमलेश के लिए वसूली के नेटवर्क में शामिल थे। कमलेश की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े शातिर अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed