{"_id":"65eebd123713374301035053","slug":"auto-overturned-on-phaphund-dibiyapur-road-condition-of-two-critical-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: फफूंद दिबियापुर मार्ग पर पलटा ऑटो, मची चीख-पुकार, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: फफूंद दिबियापुर मार्ग पर पलटा ऑटो, मची चीख-पुकार, दो की हालत गंभीर
Mon, 11 Mar 2024 01:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:46 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद दिबियापुर मार्ग पर गांव बैसुंधरा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटो सड़क किनारे पलट गया। ऑटो पलटने से एक महिला और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। ऑटो में बच्चों समेत 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह गांव देवरपुर निवासी एक ही परिवार के लोग दिबियापुर के गपकापुर में शादी में सम्मिलित होकर ऑटो से वापस लौट रहे थे। गांव बैसुंधरा के पास एक वाहन बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया। बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला। 13 वर्षीय केतन पुत्र संजय निवासी अजीतमल, केशकली (50) पत्नी गंगाराम निवासी देवरपुर फफूंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से केशकली को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन