फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto driver's body found hanging from a mango tree

Kanpur News: आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव

Thu, 01 Feb 2024 03:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found hanging from a mango tree
रनियां। थाना क्षेत्र के चिरौरा में गांव के बाहर खेत के किनारे खड़े आम के पेड़ से ऑटो चालक का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने चालक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

चिरौरा निवासी जगदंबा प्रसाद तिवारी (50) ऑटो चालक था। बुधवार सुबह आठ बजे के करीब उसका शव ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देख खेत गए ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर परिवार के लोगों के साथ गांव के काफी संख्या में लोग जा पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतार कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के बेटे आदित्य तिवारी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात पिता खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। इसके बाद रात में वह घर से कब निकल गए किसी को पता नहीं चला। सुबह शव फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। उसने पुलिस को बताया कि पिता कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। इधर पति की मौत के बाद पत्नी उमा देवी, पुत्री रितु, रक्षा बिलखती रही। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed