फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Youths body found in a field it was in an advanced state of decomposition and emitting a foul odor

Auraiya: खेत में मिला युवक का शव, सड़ा-गल चुका था, सड़ने से आ रही थी बदबू, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 12:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

Auraiya News: औरैया के एरवाकटरा में रमपुरा रोड के पास एक खेत में संदिग्ध हालात में सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya Youths body found in a field it was in an advanced state of decomposition and emitting a foul odor
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में उमरैन के रमपुरा रोड के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खाली खेत में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव काफी हद तक सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। शव की शिनाख्त उमरैन निवासी शिवरतन उर्फ करिया (38) पुत्र कृपाल बाथम के रूप में हुई है। मृतक बिधूना से दिल्ली चलने वाली स्लीपर बस में परिचालक का काम करता था।

विज्ञापन

परिजन के अनुसार, शिवरतन करीब 15 दिन पहले घर से निकला था और पांच दिन पहले ही वापस लौटा था। बीते 28 जून की दोपहर वह नहाने के बाद अचानक घर से कहीं चला गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया, तो घर वालों ने सोचा कि वह ड्यूटी पर किसी बस में चला गया होगा। बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में बृजेश कुमार शाक्य के खाली पड़े खेत में उसका शव मिला।

विज्ञापन





पांच दिन पहले पड़ोसी से झगड़ा हुआ था
शिवरतन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की मां ज्ञानवती ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या करके शव को छिपाने के उद्देश्य से खेत में फेंका गया है। मां के अनुसार पांच दिन पहले बेटा का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। प्रभारी थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed