फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Youth drowned in Yamuna while immersing flowers, died

Auraiya: फूल विसर्जन करते समय यमुना में डूबा युवक, मौत से मचा कोहराम

Sat, 03 Jun 2023 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jun 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Youth drowned in Yamuna while immersing flowers, died
कृपेंद्र उर्फ रानू सेंगर की फाइल फोटो, नदी के किनारे मौजूद ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के अयाना कस्बे में आयोजित भागवत कथा के समापन पर बीझलपुर यमुना घाट पर फूल विसर्जन के दौरान एक युवक यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन घंटे में शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अयाना निवासी रामप्रकाश प्रजापति के यहां आयोजित भागवत कथा के समापन पर शनिवार सुबह 11 बजे ग्रामीण बीझलपुर यमुना नदी घाट पर फूल विसर्जन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


गांव के लोगों के साथ ही कृपेंद्र उर्फ रानू सेंगर (27) पुत्र शैलेंद्र सेंगर भी गया था। कुछ युवको के साथ वह भी घाट से नीचे उतर कर नदी में नहाने लगा। इसी बीच तेज बहाव होने के कारण वह नदी की धार में बहने लगा। चीखने की आवाज सुन लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तब तक वह नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीझलपुर व जालौन जिले की सीमा में बसे गांवों से गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश शुरू करवाई।

विज्ञापन

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे नदी की तलहटी से खोजकर बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी अयाना लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृपेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां मंजू देवी व बड़े भाई सौरभ का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि बेटा खेती किसानी में हाथ बंटाता था। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि फौती की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed