फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Youth died after being hit by goods train

औरैया: मालगाड़ी की चपेट में आकर कबाड़ी की मौत, 40 मिनट बाधित रहा रेल मार्ग

Sun, 24 Apr 2022 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Apr 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Youth died after being hit by goods train
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में कंचौसी कस्बे के रेलवे स्टेशन ऑफिस के सामने रविवार दोपहर करीब तीन बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से कबाड़ बीन रहे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके चलते मालगाड़ी 40 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन ऑफिस के सामने रविवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक पर कबाड़ बीन रहा एक व्यक्ति इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक क्लीयर न होने की वजह से मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


मालगाड़ी रुकने की वजह से क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अविनाश चंद्र ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त न हो पाने की वजह से पंचनामा भर कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। करीब 40 मिनट बाद ट्रैक बहाल होने पर मालगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed