Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: young man's body was found hanging at his in-laws' house

Auraiya: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव, पत्नी से विवाद की बात सामने आई

Sun, 14 Dec 2025 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Dec 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: young man's body was found hanging at his in-laws' house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जमुही स्थित ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात दामाद का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दो दिन पहले ही युवक ससुराल आया था। पुलिस की जांच में वापस जाने को लेकर पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। बिधूना कोतवाली के गांव पिलखना निवासी कप्तान सिंह (30) की शादी थाना क्षेत्र के गांव जमुही में हुई थी। 12 दिसंबर को वह अपनी पत्नी अर्चना को लेने ससुराल पहुंचा। शनिवार रात वापस जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। देर रात करीब साढ़े 12 बजे कप्तान का ससुर किशोर कठेरिया घर के जीने के पास पहुंचा तो कप्तान जीने से निकले सरिया में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी पर एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से पूछताछ के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन


युवक की मौत के मामले में लगाया हत्या का आरोप
कोतवाली के गांव पिलखना निवाासी कप्तान सिंह का शव दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जमुही स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। वहां ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हांगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर बिधूना कोतवाली और दिबियापुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पिता ने दिबियापुर पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed