फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: young man drowned in the river during immersion of worship material, divers engaged in search

Auraiya: पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

Sat, 12 Oct 2024 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Oct 2024 08:37 PM IST
सार

Auraiya News: पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू करवाई।

विज्ञापन
Auraiya: young man drowned in the river during immersion of worship material, divers engaged in search
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव इगुठिया स्थित नदी में आसपास गांवों से बैंड बाजे के साथ विसर्जन यात्रा पहुंची। शाम लगभग पांच बजे क्षेत्र के गांव सलैया में आयोजित भागवत कथा के समापन पर पूजन सामग्री लेकर ग्रामीण इगुठिया स्थित नदी पर पहुंचे थे। बैंड बाजे के साथ लोग नाच रहे थे। इस दौरान नदी में हवन सामग्री व अन्य पूजन सामग्री का विसर्जन किया जा रहा था।
विज्ञापन


तभी सलैया गांव निवासी जयचंद्र गुप्ता (38) पानी के तेज बहाव के कारण उसमें डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने जयचंद्र को बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सके। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू करवाई। इस बीच पुलिस ने गोताखोरों को भी बुला लिया। जिन्होंने युवक की तलाश शुरू की। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि गोताखोर युवक की पानी में तलाश कर रहे हैं। जल्द ही युवक को खोज लिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि जयचंद्र के पांच बच्चे हैं। फिलहाल सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि अंधेरा हो गया है फिर भी युवक की तलाश करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed