फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Young man dies after being hit by a train, Sunil was the only son of his parents

Auraiya: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, माता-पिता का इकलौता बेटा था सुनील

Tue, 31 Dec 2024 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Dec 2024 07:57 PM IST
सार

Auraiya News: ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घरेलू कलह के चलते युवक के आत्महत्या करने की चर्चा है।

विज्ञापन
Auraiya: Young man dies after being hit by a train, Sunil was the only son of his parents
घटना स्थल पर लोगों से जानकारी करते चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी व मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अछल्दा रेलवे लाइन के घसारा स्टेशन क्षेत्र में एक युवक की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आसपास के लोगों में घरेलू कलह के चलते युवक के खुदकुशी करने की चर्चा रही।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव साजनपुर निवासी सुनील कुमार (40) सुबह 9:30 बजे घसारा रेलवे स्टेशन की 15 नंबर क्राॅसिंग के पास था। तभी वह वहां से गुजरी दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने युवक के पास से मिले अभिलेखों से उसकी शिनाख्त की। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक की मां मीरा देवी ने बताया कि सुनील के पिता की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। लगभग 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन पुत्रियां हैं, सबसे बड़ी बेटी सात साल की है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि युवक के साथ हादसा हुआ या खुदकुशी की है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed