फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Woman Dies at CHC Family Stages Massive Protest Alleges Death Caused by Negligence

Auraiya: सीएचसी में महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा, बोले- लापरवाही से गई जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 May 2026 11:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 31 May 2026 11:55 AM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर सीएचसी में उपचार के दौरान महिला की मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Auraiya Woman Dies at CHC Family Stages Massive Protest Alleges Death Caused by Negligence
आक्रोशित परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर सीएचसी में रविवार सुबह उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद भड़के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा काटा। आरोप है कि जब महिला की हालत गंभीर थी, तो उसे समय रहते रेफर क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के केजरी निवासी पिंकी पत्नी सियाराम (46) की शनिवार शाम अचानक उल्टी-दस्त से तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी ले गए। शनिवार रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया मामला
गुस्साए परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद में परिजनों को समझाकर शांत कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed