फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: When the bike was not given in dowry, there was a fight between the wedding party and the relatives

Auraiya: सामूहिक विवाह में शादी के बाद बाइक मांगने पर मारपीट, पांच लोग घायल, बिना दुल्हन लौट गई बरात

Tue, 11 Jun 2024 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jun 2024 05:37 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में दहेज में बाइक न मिलने पर बरातियों और जनातियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। विवाद के बाद बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन
Auraiya: When the bike was not given in dowry, there was a fight between the wedding party and the relatives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के फफूंद में सामूहिक विवाह में शादी के बाद वर पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग रख दी। इससे दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और मारपीट होने लगी। घटना में पांच लोग घायल हो गए और दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन के बरात लेकर लौट गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसने बेटी रेशमा का विवाह अछल्दा थाना के गांव इटैली निवासी विक्रम सिंह के साथ 14 दिसंबर को ककोर तिरंगा मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में किया था। वर पक्ष ने दुल्हन की विदाई बाद में कराने की बात कही थी। 10 जून को औपचारिक शादी का दिन भी तय किया गया था। नौ जून को कन्या पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने गए। इसमें दूल्हा पक्ष ने बाइक की मांग रख दी। सोमवार की रात विक्रम सिंह 150 बरातियों के साथ मुढ़ी गांव पहुंचा।
विज्ञापन

दहेज के सामान में बाइक न दिखने पर दूल्हे के रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की के पिता ने रिश्तेदारों को आर्थिक स्थिति का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

इसमें दुल्हन का भाई सत्येंद्र, शुभम समेत दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा ने बताया कि बरात में खाने को लेकर विवाद होने पर झगड़ा हाेने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम से पहले आवेदक का ब्लाॅक स्तर पर सत्यापन कराया जाता है। वधू को दहेज का सामान व 35 हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। दहेज में बाइक न देने पर विदाई नहीं हुई। यह गलत है। यह पहला मामला है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। - इंद्रा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed