फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: When old woman asked for bread, her daughter-in-law and granddaughters held her hostage and beat her

Auraiya: रोटी मांगी तो वृद्धा को बहू व पौत्रियों ने बंधक बनाकर पीटा, महिला से बेटियां मिलने आईं तो खुला राज

Sun, 31 Aug 2025 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Aug 2025 09:23 PM IST
सार

वृद्धा को बहू व पौत्रियों ने बंधक बनाकर पीटा मामला बिधूना क्षेत्र के देवरांव गांव का है। दो दिन से मारपीट की जा रही थी।

विज्ञापन
Auraiya: When old woman asked for bread, her daughter-in-law and granddaughters held her hostage and beat her
पीड़िता चंद्रावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बुजुर्ग महिला के लिए उसका अपना परिवार जल्लाद बन गया। आरोप है कि बेटे-बहू और पौत्रियों ने उन्हें दो दिन तक बंधक बनाया और उनके संग मारपीट की। उसका कसूर बस इतना था कि उन्होंने खाने के लिए रोटियां मांगीं थीं। मां की नाजुक हालत का पता चलने पर जब उनकी बेटियां घर आईं, तब इसका खुलासा हुआ। बेटियों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला बिधूना कोतवाली इलाके के देवरांव का है।

विज्ञापन


गांव निवासी 85 वर्षीय चंद्रावती पत्नी राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके नाम पर घर व जमीन सब कुछ है। फिर भी पेट की भूख मिटाने को उन्होंने रोटी मांगी तो बहू और पौत्रियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप है कि दो दिन तक उन्हें घर में बंधक बनाए रखा और लगातार मारपीट की गई। उन्होंने बेटे से शिकायत की तो उसने मारपीट की। बहू-पौत्रियां उसे मारती हैं तो बेटा चुपचाप तमाशबीन बना रहता है।
विज्ञापन


रविवार को वृद्ध महिला की चारों बेटियां रामा, कमला, विमला व ऊषा उनसे मिलने देवरांव आईं तो मां की हालत देखकर स्तब्ध रह गईं। फौरन उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बेटियों के साथ घर भेज दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित वृद्धा के बयान दर्ज कर गए हैं। बताया कि बेटे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed