फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Uncontrollable car overturned after colliding with pole, two Died, three injured

Auraiya: बेकाबू होकर खंभे से टकराकर पलटी कार, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Jun 2023 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jun 2023 11:28 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Auraiya: Uncontrollable car overturned after colliding with pole, two Died, three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में लहरापुर सहायल मार्ग पर फतेहपुर भट्टा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकरा कर पलट गई। हादसे में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां दो की मौत हो गई।

विज्ञापन


सहायल थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी गोपाल अवस्थी (35) पुत्र छुन्नू अवस्थी, विक्की उर्फ विकास सिंह गौर (26) पुत्र संजीव सिंह अपने साथी सुमित सिंह, सत्यम, अमित के साथ कार से देर शाम निकले थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब जैसे ही यह लोग लहरापुर मार्ग पर फतेहपुर भट्टे के पास पहुंचे, तभी कार बेकाबू हो गए। रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और कार खंभे से टकराते हुए पलट गई। हादसे देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। किसी तरह घायलों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। इसमें गंभीर हालत में कुछ को दिबियापुर व कुछ को जिला अस्पताल चिचौली भेजा गया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान जिला अस्पताल चिचौली में विक्की व दिबियापुर अस्पताल में गोपाल अवस्थी की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। देर रात अस्पताल पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात घूमने निकले कार सवार हादसे का शिकार हुए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गया है। दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed