फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Two youths found injured on the highway, died during treatment

Auraiya: हाईवे किनारे घायल मिले दो युवक, इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 05 Feb 2023 03:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Feb 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Two youths found injured on the highway, died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर करमपुर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह दो लोग घायल पड़े पाए गए। राहगीरों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त नरेंद्र पुत्र जवाहरलाल, मान सिंह (38) पुत्र हरीदास निवासी बम्होरी वेदारन, चरखारी महोबा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को जानकारी दी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया परिजनों से जानकारी हुई है। मृतक नोएडा में बिजली का काम करते थे और वह महोबा लौट रहे थे। घटना स्थल से कुछ दूर बाइक भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed