फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Two youths arrested for impersonating fake electricity vigilance officers and committing fraud

Auraiya: फर्जी बिजली विजिलेंस अधिकारी बन ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 06:31 PM IST
सार

लाल-नीली बत्ती लगी कार से पहुंचकर कॉमर्शियल कनेक्शन की जांच करते थे। आटा चक्की संचालक से 15 हजार रुपये ठगे। शिकायत पर धरे गए।

विज्ञापन
Auraiya: Two youths arrested for impersonating fake electricity vigilance officers and committing fraud
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी बिजली विजिलेंस अधिकारी बनकर ग्रामीणों से ठगी कर रहे दो युवकों अमन और गुलशन को अछल्दा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आटा चक्की संचालक ने 15 हजार की ठगी होने के बाद युवकों की शिकायत की थी, इसके बाद पुलिस ने युवकों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव किल्लामपुर निवासी आशीष कुमार ने शुक्रवार को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि वह आटा चक्की चलाते हैं। दो दिसंबर को लाल-नीली बत्ती लगी कार से दो लोग चक्की पर आए। खुद को विजिलेंस अधिकारी बताते हुए कहा कि चक्की ओवरलोड है। उन्होंने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, बाद में 30 हजार रुपये में मामला निपटाने की बात कहने लगे। डर के कारण उन्होंने दस हजार रुपये नकद व पांच हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से दे दिए। इसके बाद शुक्रवार को दोनों फिर से चक्की पर आए और रुपयों की मांग करने लगे।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12ः45 बजे अछल्दा थाना क्षेत्र के तुर्कीपुर बंबा पुलिया के पास से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव अनुरुद्धपुरा निवासी अमन उर्फ सोनू और गुलशन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाल-नीली बत्ती लगी कार समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे खुद को बिजली निगम का विजिलेंस अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और वसूली करते थे। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। ठगी में प्रयुक्त अर्टिगा कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस की गाड़ी चलाता था अमन, वहीं से आया आइडिया
पुलिस की पूछताछ के सामने आया कि आरोपी अमन उर्फ सोनू पहले बिजली निगम की विजिलेंस टीम का वाहन चलाता था। ऐसे में वह विजिलेंस के जांच व कार्रवाई करने के तरीके को समझ गया था। उसे कई ऐसे कॉमर्शियल कनेक्शनों की जानकारी भी हो गई थी, जहां विजिलेंस टीम जांच कर चुकी थी। यहीं से उसे ठगी का आइडिया मिला और उसने अपने दोस्त गुलशन के साथ मिलकर ठगी करनी शुरू कर दी। दोनों युवक बीएससी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed