फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Truck runs over couple on motorcycle woman dies on spot husband and brother in law seriously injured

Auraiya: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की मौके पर मौत; पति और जेठ गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू

Sat, 17 Jan 2026 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jan 2026 02:48 PM IST
सार

Auraiya News: एरवाकटरा थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार दंपति समेत तीन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Auraiya Truck runs over couple on motorcycle woman dies on spot husband and brother in law seriously injured
हादसे में घायल से जानकार करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बिधूना रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार दोपहर बाइक सवार दंपती समेत तीन को ट्रक मार दी। पहिये के नीचे आई महिला को ट्रक रौंदते हुए भाग गया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घायल पति व जेठ को पुलिस ने सीएचसी ले गई। वहां से जेठ को रेफर कर दिया। पुलिस ट्रक का पता लगाने जुट गई है। जानकारी पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बोझा निवासी मोहिनी (30) पति देवेंद्र कुमार (38) व जेठ विजय कुमार (50) के साथ बाइक से शनिवार दोपहर बिधूना निवासी बड़ी बहन सरिता घर जा रही थीं। करीब साढ़े बजे गांव एरवा के बिधूना रोड स्थित बूढ़ेबाबा मंदिर के पास ब्रेकर से निकलने के दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई और ट्रक महिला को कुचलते हुए भाग गया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल जेठ और पति को सीएचसी ले जाया गया। वहां गंभीर हालत में जेठ विजय कुमार को डॉक्टर सैफई के लिए रेफर कर दिया। पति ने बताया कि साली ने एक गाय बताई थी। उसे खदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। महिला के चार बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत हुई है। पति व जेठ को अस्पताल भेजा गया है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  -पी. पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed