{"_id":"69bcc35b6a10e207d50ced09","slug":"auraiya-transformer-kept-near-brick-kiln-stolen-settlement-of-hundreds-of-homes-plunged-into-darkness-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: ईंट-भट्ठे के पास ट्रांसफार्मर बना चोरों का निशाना, खोल छोड़ कीमती सामान ले उड़े, अंधेरे में डूबा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: ईंट-भट्ठे के पास ट्रांसफार्मर बना चोरों का निशाना, खोल छोड़ कीमती सामान ले उड़े, अंधेरे में डूबा गांव
Fri, 20 Mar 2026 09:18 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:18 AM IST
सार
Auraiya News: औरैया के कुदरकोट में चोरों ने नगला कमले के पास रखे ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरी कर लिया है। घटना के बाद से गांव की बिजली ठप है और ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का कीमती सामान पार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव वैवाह के मजरा नगला कमले के पास स्थित ईंट-भट्ठे के पास रखे बिजली ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब एक बजे अचानक बिजली चली गई, जिसके बाद पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर की केवल बाहरी बॉडी मौके पर पड़ी है, जबकि अंदर का सारा कीमती सामान चोर निकालकर ले गए। इस घटना के बाद गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर बदलने व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन