फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Train Accident, Two killed after being hit by Tejas Express, dead bodies could not be identified

Auraiya Train Accident: तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो की मौत, शवों की नहीं हो सकी है शिनाख्त

Sat, 22 Jul 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jul 2023 04:39 PM IST
सार

Auraiya News: ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर अवनीश शास्त्री ने बताया कि तेजस एक्स्प्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच है।  मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
Auraiya Train Accident, Two killed after being hit by Tejas Express, dead bodies could not be identified
कंचौसी स्टेशन के डाउन ट्रैक पर खड़ी तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में कंचौसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे के करीब डाउन लाइन से गुजर रही तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

करीब 30 मिनट दिल्ली हावड़ा रूट का डाउन ट्रैक बाधित रहा। आनंद बिहार दिल्ली से चलकर मऊ को जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन (दिल्ली आनंद बिहार-मऊ एक्सप्रेस) को शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे लूप लाइन के प्लेट फार्म नंबर एक पर तेजस गुजारने के लिए रोका गया।
विज्ञापन

ट्रेन के रुकने पर कुछ यात्री ट्रैक के पास उतर कर आ गए। इसी बीच 7:38 बजे के करीब दिल्ली से कानपुर की और जा रही तेजस एक्सप्रेस गुजरी। तभी कंचौसी स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रैक पर मौजूद दो लोगों की तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन पर हुआ हादसा
हादसे की जानकारी पर तेजस के लोको पायलट ने कुछ दूर जाने के बाद ट्रेन रोककर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को हादसे की जानकारी दी। डाउन लाइन पर हादसा होने से तेजस एक्सप्रेस के पीछे आ रही शताब्दी एक्सप्रेस को भी कंचौसी स्टेशन के पीछे रोक दिया गया।

नहीं हो सकी शवों की शिनाख्त
जानकारी पर आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची। दोनों शवों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। करीब 15 मिनट बाद तेजस और आनंद बिहार को रवाना कर दिया गया। हादसे के कारण करीब 30 मिनट दिल्ली हावड़ा का डाउन ट्रैक बाधित रहा।

कंट्रोलर को भी दी गई सूचना
ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर अवनीश शास्त्री ने बताया कि तेजस एक्स्प्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच है।  मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है। कंट्रोलर को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed