{"_id":"5f5375eb38ce2c395a6d55ef","slug":"auraiya-three-sisters-drowned-in-canal-bath-two-rescued-one-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: नहर नहाने गईं तीन बहने तेज बहाव में बहीं, दो को बचाया गया एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: नहर नहाने गईं तीन बहने तेज बहाव में बहीं, दो को बचाया गया एक लापता
Sat, 05 Sep 2020 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 05 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की तलाश करते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के बेला थाना अंतर्गत राम गंगा कमांड पश्चिमी नहर शाखा के ग्राम कुर्सी स्थित नहर पुल के पास तीन किशोरियां नहाते समय दो डूबने लगीं। इस पर तीसरी ने एक को बचा लिया। एक का पता नहीं चल सका।
ग्रामीण जाल डालकर ढूंढने का प्रयास कर रहे। गोताखोरों के न आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम कुर्सी निवासी जगपाल के पिता बालकराम पाल का आज नौबार संस्कार था। गांव के बाहर नहर पुल के पास जगपाल के परिजन बाल बनवाने के बाद घर चले गए थे।
परिवार की महिलाएं घाट पर मृत आत्मा को जल देने के लिए आई थी। उसी दौरान गांव निवासी रतनेश पाल की पुत्री ज्योति(17), राखी(15) व जगपाल की पुत्री शिवानी (14) नहर के किनारे नहाने लगी।
विज्ञापन
बहाव अधिक होने के कारण राखी व शिवानी डूबने लगीं। ज्योति ने हिम्मत दिखाकर शिवानी को किनारे खींच लिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और ज्योति व शिवानी को बाहर निकाला, लेकिन तेज बहाव के चलते राखी का पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों ने नहर में कूदकर लगभग तीन घंटे तक किशोरी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पूर्वा सुजान चौकी इंचार्ज नीरज त्रिपाठी व एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिसकर्मी तमाशबीन ही बने रहे। ग्रामीण जाल डालकर किशोरी की तलाश में लगे हैं। चार घंटे तक लापता किशोरी की जानकारी न होने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक को दी है।