फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya: Three people who cheated online arrested

औरैया: ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, आरोपियों के पास से बरामद हुई नकदी और महंगे मोबाइल

Mon, 20 Dec 2021 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Dec 2021 08:07 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पिछले तीन माह में विभिन्न खातों के माध्यम से 40 से 50 लाख रुपये की ठगी की गई। 

विज्ञापन
Auraiya: Three people who cheated online arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से नकदी और मंहगे मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह के सरगना का पता लगाने में जुटी है। एसपी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले इन अभियुक्तों द्वारा पिछले तीन माह में विभिन्न खातों के माध्यम से 40 से 50 लाख रुपये की ठगी की गई। 
विज्ञापन


जिले में पिछले काफी दिनों से ऑनलाइन ठगी के मामलों की शिकायतों को लेकर एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस टीमों के साथ सर्विलांस को सक्रिय किया था। ठगों तक पहुंचने के लिए पुलिस काफी दिन से काम कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच मथुरा जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र के देवसेरस निवासी त्रिवेंद्र शर्मा उर्फ तरन, कंचनपुरा थाना गोवर्धन निवासी नरेश व मुडसेरस थाना गोवर्धन निवासी लोकेश उर्फ कलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन्हें सर्विलास की मदद से औरैया के डीपीएस स्कूल फफूंद रोड से पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के लोग किसी को ठगने के लिए फोन करके उसे बातों ही बातों में फंसाकर ठगी का शिकार बनाते थे। यह लोग कई लुभावने वादे भी करते थे। इसके बाद वे मोबाइल पर एक लिंक भेजते थे, जिसे खोलते ही लोगों के खाते से रुपये कट जाते थे। 

ये हुए ठगी का शिकार
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह 22 नवंबर को बदायूं निवासी अमन कुमार विमल के खाते से 94 हजार रुपये, 18 नवंबर को बागपत निवासी मनोज कुमार के खाते से 21 हजार पांच सौ रुपये, 23 नवंबर को अलीगढ़ निवासी रोहित नायक के खाते से 35 सौ रुपये, 14 अक्तूबर को मैनपुरी निवासी पूनम तिवारी के खाते से 50 हजार रुपये, 30 अक्तूबर को नजफगढ़ दिल्ली निवासी सुशील कुमार के खाते से पांच हजार रुपये, 18 अक्तूबर को बसरेहर इटावा निवासी शिवराज शाक्य के खाते से 17 हजार पांच सौ रुपये, 22 नवंबर को शमशाबाद आगरा निवासी मुकेश के खाते से दो लाख 30 हजार रुपये पार कर दिए थे। 

 

ये हुई बरामदगी
पुलिस ने ठगों के पास से नौ हजार सात सौ 70 रुपये नकद के अलावा एक बिना नंबर की कार, एक लाख रुपये कीमत का एप्पल 12 प्रो फोन के अलावा अन्य कंपनियों के सात फोन व कई फर्जी आईडी कार्ड व आईडी कार्ड से प्राप्त सिमकार्ड बरामद की है। 

असम निवासी व्यक्ति के फर्जी सिम से करते थे फोन
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने के लिए असम से वहां के किसी व्यक्ति के नाम का सिम एक से दो हजार रुपये में मंगाकर उसी से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। जिससे शिकायत के बाद जब फोन नंबर की जांच की जाती थी तो आईडी कॉलर पर असम का पता दिखाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed