फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Suicide, Auto drivers body found hanging from the noose, was missing for two days

Auraiya Suicide: फंदे से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, दो दिन से चल रहा था लापता, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sat, 11 Mar 2023 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Mar 2023 04:51 PM IST
सार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में ऑटो चालक का शव नीम के पेड़ में फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि युवक गुरुवार देर शाम से गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Auraiya Suicide, Auto drivers body found hanging from the noose, was missing for two days
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एएसपी दिगंबर कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसू मार्ग पर शनिवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान ऑटो चालक के रूप में कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार देर शाम घर से निकला और वापस घर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के खुशालपुर निवासी रोहित (21) पुत्र स्व. हाकिम सिंह ऑटो चलाक था। वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। शनिवार सुबह उसका शव अटसू मार्ग पर सिंह वाहिनी कॉलेज के पास नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले लोगों की नजर युवक पर पड़ी, तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मां रामरोशनी, भाई धर्मपाल मौके पर पहुंचे। वहीं, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अजीतमल भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों से जानकारी की। मां रामरोशनी ने बताया कि रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। मृतक के पिता की चार वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह ऑटो चलाकर गुजर बसर करता था।

परिजनों से नहीं मिली है तहरीर
शुक्रवार की शाम वह घर से बाहर जाने की बात कह निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed