{"_id":"6a02cf2835a8b67fc301f350","slug":"auraiya-subedar-shailendra-bids-a-tearful-farewell-accorded-a-final-send-off-with-a-guard-of-honour-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नम आंखों से विदा हुए सूबेदार शैलेंद्र, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, नारों से गूंजा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नम आंखों से विदा हुए सूबेदार शैलेंद्र, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, नारों से गूंजा गांव
Tue, 12 May 2026 12:26 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 12 May 2026 12:26 PM IST
सार
Auraiya News: बेलाबस्ती निवासी सीआरपीएफ सूबेदार शैलेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के बेलाबस्ती गांव निवासी सीआरपीएफ सूबेदार शैलेंद्र कुमार के निधन के बाद सोमवार को पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही वीर जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया और परिजनों सहित मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए गांव में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा के दौरान गांव की गलियां “भारत माता की जय” और “शहीद शैलेंद्र कुमार अमर रहें” के नारों से गूंज उठीं।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्रीय लोग अपने जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। पूरे राजकीय सम्मान और सैन्य परंपराओं के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गार्ड सलामी दी। मौके पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर शशांक शाहू, विकास सिंह, राजकुमार सहित ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ लखनऊ से पहुंचे अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
नम आंखों से वीर सपूत को दी अंतिम विदाई
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम, एलआईयू इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, आरक्षी विशाल तंवर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अंतिम संस्कार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अम्बुज सिंह समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि शैलेंद्र कुमार बेहद मिलनसार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। नम आंखों और भारी मन से लोगों ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।