Auraiya: आरओ का पेपर देने आईं छात्राएं भिड़ी, चाय गिरने को लेकर हुआ था विवाद, हिरासत में लिया गया पिता
Auraiya News: फफूंद रेलवे स्टेशन पर आरओ परीक्षा देने आईं दो छात्राओं में चाय गिरने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक छात्रा के पिता ने दूसरी छात्रा को लात मार दी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
विस्तार
औरैया जिले में आरओ की परीक्षा देने आई दो छात्राएं चाय फैलने को लेकर फफूंद रेलवे स्टेशन के नीचे रविवार सुबह भिड़ गईं। एक छात्रा के पिता ने दूसरी छात्रा के पेट में लात मार दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कानपुर के कल्याणपुर व बिठूर से आरओ की परीक्षा के लिए दो छात्राएं ट्रेन से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन के नीचे एक दुकान में चार पीने के दौरान पिता के साथ कल्यानपुर से आई छात्रा की चाय पास खड़ी बिठूर की छात्रा के ऊपर गिर गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
पिता ने दूसरी छात्रा के पेट में मारी लात
एक छात्रा ने दूसरी के साथ मारपीट करते हुए पेट में ताल मार दी, जिससे नाराज पिता ने दूसरी छात्रा के पेट में मार दी। इसके बाद आसपास खड़े लोगों मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र पर जाने दिया। इधर, पास में खड़े लोगों ने मारपीट का वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई
इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि दोनों को शांत कराने के बाद शहर स्थित विशंभर सिंह इंटर कॉलेज के लिए जाने दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।