फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya UP Auraiya road accident update SHO Fathepur Sikri and Kosi kalan suspended

औरैया हादसा: दो एसएचओ निलंबित, एसएसपी, एडीजी और आईजी से सीएम योगी ने मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 16 May 2020 11:23 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 16 May 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Auraiya UP Auraiya road accident update SHO Fathepur Sikri and Kosi kalan suspended
घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : ANI
औरैया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सरकार ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर फतेहपुर सीकरी (आगरा) और कोसी कलान (मथुरा) के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मथुरा व आगरा के एसएसपी, एडीजी आगरा जोन और आईजी आगरा जोन से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा है। वहीं सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने का भी एलान किया।
विज्ञापन

 


एसएचओ के निलंबन को लेकर आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद ने कहा कि औरैया में जिस ट्रक के साथ दुर्घटना हुई वह फतेहपुर सीकरी से होकर गुजरा था। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश थे कि प्रवासी श्रमिकों को ट्रकों में यात्रा करने की अनुमति नहीं देनी है। इसी संबंध में फतेहपुर सीकरी के एसएचओ को निलंबित किया गया है।


शनिवार तड़के औरैया में दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में अब-तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।




यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला जा रहा है। डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed