{"_id":"6150ad448ebc3efb80356817","slug":"auraiya-report-on-six-including-the-nephew-of-union-minister-of-state-for-law-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: केंद्रीय कानून राज्य मंत्री बघेल के भतीजे सहित छह पर रिपोर्ट, चुनावी रंजिश में जानलेवा हमले का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: केंद्रीय कानून राज्य मंत्री बघेल के भतीजे सहित छह पर रिपोर्ट, चुनावी रंजिश में जानलेवा हमले का आरोप
Sun, 26 Sep 2021 10:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:56 PM IST
सार
डॉ. एसपी बघेल के भतीजे प्रधान के पति आसू पाल का कहना है कि गांव में दो पक्षों में लड़ाई हुई थी। रंजिशन कुछ लोगों के कहने पर उनपर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि वह तो घायल का इलाज कराने भी साथ गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा से सांसद और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल के भतीजे आसू पाल समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक विमला देवी पत्नी प्रवेश कुमार निवासी खजुवैया ने बताया कि उनका पुत्र आकाश बाबू एक सितंबर की शाम साढ़े सात बजे दोस्त शिवम के पास जा रहा था।
रास्ते में कुंजबिहारी, नैक्से उर्फ शिवबालक, बेदेलाल उर्फ अर्जुन, गांव उमरी की प्रधान के पति व सांसद डॉ एसपी सिंह बघेल के भतीजे आसू पाल व सोनू पाल ने चुनावी रंजिश में आकाश बाबू को गालियां देकर मारपीट की।
आकाश किसी तरह घर पहुंचा तो घर में घुसकर भी लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में आकाश बाबू व उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीरावस्था में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि आसू पाल के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आसू पाल का रसूखदार होने के कारण नाम हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ धारा 147, 307, 323, 504, 506 एवं एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, उक्त मामले में आरोपी केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री डॉ. एसपी बघेल के भतीजे प्रधान के पति आसू पाल का कहना है कि गांव में दो पक्षों में लड़ाई हुई थी। रंजिशन कुछ लोगों के कहने पर उनपर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि वह तो घायल का इलाज कराने भी साथ गए थे।