फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Pregnant woman lost her life due to children's fight

Auraiya: बच्चों के झगड़े में गर्भवती की चली गई जान, बीच बचाव की कोशिश में चोट लगने से गिर पड़ी थी

Sun, 19 May 2024 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 May 2024 07:13 PM IST
सार

यूपी के औरैया में बच्चों के झगड़े में गर्भवती की जान चली गई। मृतका के पति की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Auraiya: Pregnant woman lost her life due to children's fight
मृतका गीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अटसू क्षेत्र के गांव दयानगर बीसलपुर में शनिवार को दो नाबालिग बच्चों को झगड़ते देख महिला ने बीच बचाव की कोशिश की। अचानक महिला के चोट लगने से वह गिर पड़ी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। दयानगर बीसलपुर निवासी राकेश कुमार की पत्नी गीता (38) शनिवार को घर के बाहर खड़ी थी। तभी खेल खेल में घर परिवार के बच्चे आपस में झगड़ा करने लगे।

विज्ञापन


जिसे बचाते समय गीता के पेट में चोट लग गई। गीता गर्भवती होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे जहां से उसे सैफई रेफर किया गया। इलाज के दौरान गीता ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी सतीश चन्द्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के झगड़े को खत्म करने के दौरान महिला के पेट में चोट लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed