{"_id":"5f2d7e388ebc3e61e34d626b","slug":"auraiya-police-giving-scare-in-search-of-absconding-bjp-vice-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फरार भाजपा उपाध्यक्ष की तलाश में पुलिस दे रही दबिश, राम मंदिर भूमि पूजन के दिन की थी हर्ष फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फरार भाजपा उपाध्यक्ष की तलाश में पुलिस दे रही दबिश, राम मंदिर भूमि पूजन के दिन की थी हर्ष फायरिंग
Fri, 07 Aug 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर भूमि पूजन के बाद भाजपा नेता ने की थी हर्ष फायरिंग
- फोटो : amar ujala
औरैया में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को हुए भूमि पूजन की खुशी में हर्ष फायरिंग करने में मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने भाजपा उपाध्यक्ष के आसपास के जिलों में होने की आशंका जताई है।
पांच अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इस मामले में एसपी सुनीति ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया है।

उसके आसपास के जिलों में होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश देने में लगी हुई हैं। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि हर्ष फायरिंग को लेकर रजनीश पांडेय पर अजीतमल कोतवाली में उसी दिन मुकदमा दर्ज करा दिया गया था, जिस असलहा से वह फायरिंग करते नजर आ रहे हैं उस असलहा का उनके नाम लाइसेंस नहीं है।
यह असलहा किसके नाम है, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा उनके नाम रिवाल्वर का लाइसेंस है। दोनों लाइसेंसों के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जा रही है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि रजनीश पांडेय के संबंध में पार्टी के प्रांतीय नेताओं को जानकारी दे दी गई है। बडे नेताओं का जो निर्णय होगा, उसे माना जाएगा।
लगातार चार बार से हैं जिला उपाध्यक्ष
रजनीश पांडेय ने 25 साल पहले कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वह जिला कमेटी में चौथी बार जिला उपाध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बताते हैं कि यह उनकी पहली गलती देखने को मिली है। हालांकि इससे पहले वह कभी किसी भी मामले में विवादित नहीं रहे हैं।