{"_id":"63ec9ccfff586b6a5e0c9c23","slug":"auraiya-police-encounter-of-interstate-ganja-smugglers-four-miscreants-arrested-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों के साथ बेला पुलिस की मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों के साथ बेला पुलिस की मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार
Wed, 15 Feb 2023 02:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के बिधूना रोड स्थित गैली संपर्क मार्ग के पास मंगलवार देर रात लगभग 2.30 बजे पुलिस व एसओजी टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से वह घायल हो गया व तीन अन्य भाग रहे बदमाशों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मौके पर क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने निरीक्षण किया व घायल बदमाश को सीएचसी सहार में भर्ती कराया है। वबदमाशों के पास से लगभग 35 किलो गांजा, 1 तमंचा, 1 खाली खोखा व 1 जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन