फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: One accused of robbery shot in police encounter, five wanted arrested

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी को लगी गोली, पांच वांछित गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 12:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2024 12:07 PM IST
सार

Auraiya News: चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Auraiya: One accused of robbery shot in police encounter, five wanted arrested
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना, एसओजी व बिधूना कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह डहरियापुर रोड के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिख रहे दो बाइकों पर सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। अचानक पुलिस को सामने देख  बाइक सवार वहां से भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनको घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वहीं गिर गया।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर भाग रहे सभी पांच बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस को लूट के मामले में तलाश थी।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। तभी बुधवार भोर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार पांच आरोपियों में एक आरोपी को पुलिस द्वारा बचाव में की गई फायरिंग में पैर में गोली लगी है। घायल हुए आरोपी ने अपना नाम आशीष पाल बताया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर सहार क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed