फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: MBA student on a bike dies after collision with a JCB

Auraiya: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एमबीए छात्र की मौत, कुछ घंटे पहले ही दिल्ली से लौटा था घर

Sat, 20 Jun 2026 10:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 20 Jun 2026 10:03 PM IST
सार

Auraiya News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एमबीए छात्र की जान चली गई। मौसी से मिलने के लिए जाते समय हादसा हुआ।

विज्ञापन
Auraiya: MBA student on a bike dies after collision with a JCB
आकाश मिश्रा की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात एक सड़क हादसे में दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी बाइक से मौसी के घर मऊ जा रहा था, तभी सहासपुर गांव के पास एक जेसीबी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सहासपुर निवासी जितेंद्र मिश्रा का पुत्र आकाश मिश्रा (21) दिल्ली में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार सुबह ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था। परिजन से मिलने के बाद देर शाम वह बाइक से अपनी मौसी के घर मऊ जाने के लिए निकला था। अभी वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि सामने से आ रही एक जेसीबी ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक जेसीबी मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और आकाश को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इकलौते होनहार बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक और जेसीबी की भिड़ंत में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलते ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed