{"_id":"677fc6e5b55e7225d30c7e4c","slug":"auraiya-life-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया
Thu, 09 Jan 2025 06:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:26 PM IST
सार
Auraiya News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायल थाना क्षेत्र का आठ साल पुराना मामला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रोडवेज बस में सफर के दौरान सवार यात्री की जेब काटकर जेब कतरों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। अचानक जेब कटने का एहसास होने पर यात्री के चीखने पर उचक्के भागने लगे। इसमें एक जेब कतरे को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी बस से उतरकर भाग निकला। पीछे से आई एक बाइक पर सवार होकर निकल गया। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
कस्बा बेला निवासी रामजी लाल मिश्रा गुरुवार को बेला चौराहा से कानपुर जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए। मल्हौसी मोड़ के पास बस पहुंचने पर उन्हें एहसास हुआ कि जेब काटकर उसमें रखे एक लाख रुपये किसी ने निकाल लिए हैं। तभी वह चीखने लगे। इसी दौरान रुपये निकालने वाले दो युवक बस से कूदकर बस के पीछे बाइक लेकर आ रहे साथी की बाइक पर बैठकर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक जेब कतरे को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी रफूचक्कर हो गया। इस दौरान लोगों ने पकड़े गए जेब कतरे की पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस जेबकतरे को साथ ले गई। आरोपी से 50 हजार रुपये बरामद किए गए। वहीं रामजी के पुत्र गौरव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि जेब काटने वाले एक आरोपी को पकड़ा गया है। जल्द ही उसके साथियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित रामजी ने बताया कि कानपुर में मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के लिए एक लाख रुपये लेकर वह कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन