{"_id":"5e9de0d38ebc3ed5c176fe67","slug":"auraiya-korana-update-corona-awareness-videos-are-rocking-in-tiktok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर औरैया के वल्लभ कोरोना जागरुकता के वीडियो बना मचा रहे धमाल, मिल रहे हजारों लाइक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर औरैया के वल्लभ कोरोना जागरुकता के वीडियो बना मचा रहे धमाल, मिल रहे हजारों लाइक्स
Mon, 20 Apr 2020 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अभिषेक तिवारी, अमर उजाला, औरैया
अभिषेक तिवारी, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
वल्लभ पोरवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए औरैया के सहायल निवासी वल्लभ पोरवाल द्वारा फिल्मी सितारों की मिमिक्री और कोरोना पर वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। उनके वीडियो लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वल्लभ के वीडियोज को पिछले 10 दिनों में दो हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
सहायल कस्बे के युवा वल्लभ पोरवाल ने सोशल मीडिया की एक ऐप पर 10 दिन पहले टाइगर पोरवाल के नाम से आईडी बनाई। टिक टॉक पर फिल्मी सितारों की आवाज में कोरोना तूने मेरे भाई को और इंडिया के प्रधानमंत्री को टेंशन दिया, लेकिन कोरोना तू इंडिया में ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता, क्योंकि हम सैनिटाइजर प्रयोग करेंगे व मास्क पहनेगे और तुझे इंडिया से भगा देंगे।

वहीं दूसरे वीडियो में तू लाख कोशिश कर ले कोरोना, लेकिन हमरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि इंडिया वाले मोदी जी की बात कितनी मानते हैं, कोरोना तू भागेगा तुझे अप्रैल में ही भागना होगा, इंडिया वालो के सामने तेरी दम नहीं जो टिक सके....लाला जब से कोरोना आया है में बहुत दु:खी हूं ,मेरी तबियत सही नहीं रहती है, मुझे जुखाम खांसी सी महसूस रहती है, ...गाने वाले वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं।
पिछले 10 दिनों में ही वल्लभ के वीडियोज को 2 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वल्लभ को फि़ल्म इंड्रस्टीज के सितारों शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, जानी लीवर, शाहरुख खान, नानापटेकर और राजकुमार की मिमिक्री (आवाज निकालने) में महारत हासिल है। वल्लभ पोरवाल बताते हैं कि उनको बचपन से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक है।
वल्लभ पोरवाल कंप्यूटर शिक्षा के साथ योगा की शिक्षा भी ले चुके हैं। साथ ही योगा डिप्लोमा की डिग्री। वल्लभ ने अपने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है, वल्लभ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि योगा के माध्यम से इम्युनिटी बढ़ाकर कोरोना को दूर रख सकते हैं। वल्लभ भी योगा करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। वल्लभ कॉमेडियन, सिंगर बनकर नाम कमाना चाहते हैं। फिलहाल सहायल कस्बे में साइबर कैफे चलाते हैं।